• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय बबलू यादव घायल, वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक 

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय बबलू यादव घायल, वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मवैया गांव निवासी बबलू यादव शनिवार रात करीब 8:30 बजे चील्ह से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में लखनपुर गांव के पास वह सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चील्ह की तरफ से गोपीगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बबलू यादव बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। उनकी बाइक पिकअप में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल बबलू यादव को मझिगवां गांव स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया गया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।

उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर चील्ह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .