
पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने खाई चूहे मारने की दवा, हालत बिगड़ी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर सीएचसी में चल रहा उपचार, डॉक्टरों की निगरानी में 19 वर्षीय महिला
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता ने कथित तौर पर चूहे मारने वाली दवा खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे।
विवाहिता की पहचान कुस्महा गांव निवासी इंद्रावती (19) पत्नी मनीष कुमार के रूप में हुई है। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। अस्पताल में तैनात डॉ. पल्लवी सिन्हा उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
परिजनों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद इंद्रावती ने चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर लिया था। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसका उपचार शुरू हो सका। फिलहाल विवाहिता का इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।