• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
न्याय पंचायत लहास के कई गांवों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, हवन-पूजन और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

न्याय पंचायत लहास के कई गांवों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, हवन-पूजन और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र की न्याय पंचायत लहास के अंतर्गत मूर्तिया, बभनी, तेंदुहार और लहास सहित कई गांवों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न गांवों में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया गया और मां दुर्गा की भव्य आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक कार्यक्रम सोमवार की शाम सात बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चले। इस दौरान गांवों में मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुतियां अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .