• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्य रुकवाया गया, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्य रुकवाया गया, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री बागीश कुमार शुक्ला के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी श्री जफर अहमद द्वारा नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर-6 में कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता श्री राजेश, जिनकी पत्नी सभासद हैं, की उपस्थिति में निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। मौके पर सीसी रोड के किनारे साइड वाल की जुड़ाई में सीमेंट एवं बालू के स्थान पर भस्सी (गिट्टी की धूल) का प्रयोग पाया गया। साथ ही सीसी रोड की ढलाई की निर्धारित 6 इंच ऊंचाई भी मौके पर कम पाई गई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न पाए जाने पर तत्काल कार्य रुकवा दिया गया।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का अनुपालन न करने के संबंध में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत डाला के अधिशासी अधिकारी श्री अखिलेश सिंह एवं संबंधित अवर अभियंता श्री ओम तिवारी को निर्देशित किया गया कि आगे का निर्माण कार्य उनकी प्रत्यक्ष देखरेख में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ ही कराया जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .