
नवरात्र मेला को महज 4 दिन शेष, अटल चौक पर हाईमास्ट लाइट अधूरी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*बेस बनाकर जिम्मेदार गायब, विंध्याचल के मुख्य चौराहे पर अब तक नहीं लगी हाईमास्ट; प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल*
मीरजापुर,विंध्याचल। शारदीय नवरात्रि शुरू होने में महज चार दिन शेष हैं, लेकिन विंध्याचल धाम के प्रमुख अटल चौक (अमरावती चौराहा) पर अब तक हाईमास्ट लाइट नहीं लग सकी है। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नई हाईमास्ट लगाने का काम शुरू तो हुआ, लेकिन बेस तैयार करने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। मौके पर निर्माण सामग्री व मलबा पड़ा है और हाईमास्ट का इंतजार बना हुआ है।
नवरात्रि में विंध्याचल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मुख्य चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था का यह हाल प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। अटल चौक व आसपास की कई स्ट्रीट लाइटें भी अब तक खराब पड़ी हैं। खबरों के बाद कुछ लाइटें जरूर चालू कराई गईं, लेकिन कई स्थानों पर अभी भी अंधेरा कायम है।
नवरात्रि सिर पर है, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वाली है, लेकिन मुख्य चौराहे पर हाईमास्ट अब तक नहीं लग सकी। अधूरा निर्माण और खराब स्ट्रीट लाइटें रात के समय श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने नवरात्रि से पहले हाईमास्ट लगाने और सभी खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की है।