• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुर्गा पूजा और रामलीला में सुरक्षा को लेकर सख्ती, तेज डीजे और अश्लील गानों पर रोक

दुर्गा पूजा और रामलीला में सुरक्षा को लेकर सख्ती, तेज डीजे और अश्लील गानों पर रोक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

लालगंज, मिर्जापुर। लालगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा और रामलीला कार्यक्रमों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अजीत कुमार और क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने की। इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में तेज आवाज में साउंड सिस्टम नहीं बजाया जाएगा। वहीं, रामलीला मंच पर अश्लील गाने बजाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने रामलीला आयोजकों को निर्देशित किया कि रावण के पुतले के अंदर किसी भी प्रकार का पटाखा नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आयोजक निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर फायर सेफ्टी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बैठक में बलरामपुर में तेज डीजे की आवाज से बच्चे की मौत की घटना का उल्लेख करते हुए आयोजकों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों और रामलीला आयोजकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .