
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.09.2026 को वादी निरंजन लाल गुप्ता पुत्र विरेन्द्र लाल गुप्ता निवासी सदर बजार, कोतवाली रोड़ थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी का अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-249/2026 धारा 308(2),140(1),351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन व मुखबिर के सूचना के आधार पर आज दिनांकः 05.09.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निवासी पूरब मुहाल थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*
1. अवनीश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निवासी पूरब मुहाल थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0सं0-249/2026 धारा 308(2),140(1),351(3) बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-620/2010 धारा 394,504,506 भादवि व 3(1)(10) एससी/एसटी एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
2. मु0अ0सं0-244/2016 धारा 120बी,408,511 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0सं0-220/2025 धारा 121(1),126(2),132,191(2),223,3(5),351(2),352 बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —*
उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।