• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा लूट के अभियोग से सम्बन्धित 02 बाल अपचारी हिरासत में लिये गये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल 16 हजार रूपये नगद बरामद

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा लूट के अभियोग से सम्बन्धित 02 बाल अपचारी हिरासत में लिये गये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल 16 हजार रूपये नगद बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.10.2026 को वादी इंद्रमणि बिन्द पुत्र स्व0 झगडू बिन्द निवासी पियरीभीट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों के विरूद्ध बैंक से निकाले पैसे लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-300/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 29.10.2026 को उप निरीक्षक सुरेश चन्द द्विवेदी चौकी प्रभारी गैपुरा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 बाल अपचारियों को अंतर्गत धारा 304(2),317(2) बीएनएस में हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से घटना से सम्बन्धित 16,000 रूपये व मोटर साइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लिये गये आरोपियों को मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .