
थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग सेसम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी गन्ना पेरने की मशीन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.11.2026 को वादी विरेन्द्र कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी सौरेह थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के खेत में लगी गन्ना पेरने की मशीन चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-395/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 03.11.2026 को उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 01 अमित कुमार पुत्र लालता व 02. राहुल पुत्र गुलेश्वर निवासीगण ग्राम घराघनपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से चोरी गयी 01 अदद गन्ना पेरने की मशीन व चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पुलिस द्वारा कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।