• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते बरामद

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 09.09.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पड़रवा पुलिस के पास जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1. लालबाबू सोनकर पुत्र स्व0 बाढु सोनकर निवासी ग्राम खोराडीह थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, 2. फिरोज अली पुत्र हकीम निवासी ग्राम खोराडीह थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, 3. अवधेश कुमार सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम पड़रवा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 4. कप्तान कोल पुत्र राम प्रसाद कोल निवासी ग्राम हिनौता बरहवां थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को मौके से मालफड़ ₹ 3200/- व तलाशी में ₹ 3000/- (कुल धनराशि ₹ 6200) नगद, 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-148/2026 धारा 13ए सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .