• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की पायल सहित अन्य सामान बरामद

थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की पायल सहित अन्य सामान बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 20.09.2026 को वादी सत्यप्रकाश गौतम पुत्र राजेश कुमार गौतम निवासी ग्राम बेलवन थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा बइस्तवाह अभियुक्त के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गयी। वादी द्वारा बताया गया कि ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात झारखण्ड आर्म्ड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति से हुई, जिससे बातचीत के दौरान परिचय एवं मित्रता हो गयी । उक्त व्यक्ति दिनांक 07.09.2026 को वादी के घर आया तथा वहीं रहने लगा इसी दौरान वादी के घर में रखे बक्से से चाँदी की पायल चोरी हो गयी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-251/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना का घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में उपनिरीक्षक संजय कुमार व विजय शंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः21.09.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर गुरखुली बस स्टैण्ड के पास से अभियुक्त गोपाल उर्फ सौरभ पुत्र स्व0अशोक राम निवासी निकट राम लखन सिंह यादव कालेज रोड़ शिव मंदिर वार्ड नं0 17 थाना झुमरी तलैया जिला कोडरमा झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद इस्तेमाली पायल(सफेद धातु), ₹ 310 नगद, एक अदद मोबाइल फोन व एक अदद ट्राली बैग बरामद हुआ मौके से बरामद ट्राली बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग में रखी 02 अदद आर्मी कलर की वर्दी कंधे पर JAP तथा बाजू पर कमाण्डो का मोनोग्राम लगा हुआ, नेम प्लेट, दो अदद आईडी कार्ड झारखण्ड शसस्त्र वाहिनी, एक अदद सीटी, एक अदद बेल्ट मिला । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह किसी सेना/सशस्त्र बल में कार्यरत नहीं है तथा शौकवश उक्त वर्दी को रखता था और उसे पहनकर स्वयं को सेना में होना बताता था । थाना पड़री पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में धारा 205,319,317(1),168 बीएनएस की बढोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .