• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 40.545 किग्रा अवैध गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन(अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 30 लाख) बरामद

थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 40.545 किग्रा अवैध गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन(अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 30 लाख) बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः26.08.2026 को बारावफात एवं रक्षाबन्धन सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोसीपुर नहर पुलिया के पास की जा रही सघन वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो अंकित वाहन संख्या CG15B8393 मीरजापुर से प्रयागराज की तरफ आती दिखायी दी, संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन को रुकवा कर चेक करते हुए पूछताछ की गयी तो बोलेरो सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता 1. अंजनी लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0रामचन्दर लाल निवासी शेरपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद बक्सर, बिहार व 2. रविन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0लालदेव पाण्डेय निवासी गुरूदास मठिया थाना मुफासिल जनपद बक्सर, बिहार बताया गया तथा बोलेरो में गांजा एवं वाहन को चोरी का होना भी बताया गया । पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी तो बोलेरो वाहन की छत में बॉक्स बनाकर छिपाकर 20 बण्डलों में रखा कुल 40.545 किग्रा अवैध गांजा तथा सीट पर रखा एक अदद नम्बर प्लेट अंकित वाहन संख्या OD05AA0327 पीला रंग बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-215/2026 धारा 319(2),318(4),317(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । मौके से बरामद बोलेरो वाहन पर अंकित नम्बर तथा चेचिस व इंजन नम्बर से मेल न होने पर जाँच की गयी तो पाया गया कि बोलेरो का वास्तविक नम्बर UP44AM3221 है, जनपद अमेठी के थाना पीपरपुर पर अप्रैल-2025 में उक्त बोलेरो वाहन के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-52/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .