• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जिगना पुलिस द्वारा 02 चोरी के मोटर साइकिल व अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जिगना पुलिस द्वारा 02 चोरी के मोटर साइकिल व अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 23.10.2026 को उप निरीक्षक गोविन्द राम व उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिहसडा नहर पुलिस के पास से 01 अभियुक्त सौरभ मिश्रा पुत्र हृदय शंकर मिश्रा निवासी ग्राम चडैचा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-258/2026 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी* उप निरीक्षक गोविन्द राम व उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मय पुलिस टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .