
थाना जिगना, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 1.5 लाख रूपये चोरी के आभूषण/बर्तन बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 16.10.2026 को वादी रविशंकर पाठक पुत्र हरिमाधव पाठक निवासी बहुतीमय चकचौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-250/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । दिनांकः 18.10.2026 को वादी राम शंकर उपाध्याय पुत्र स्व0 जटा शंकर उपाध्याय निवासी खैरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के गैरमौजूदगी में घर में घुसकर बक्शे व आलमारी में रखे आभूषण व नगद पैसा चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-253/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 21.10.2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 05 अभियुक्त 1. सक्सेना खरवार पुत्र बब्बन खरवार निवासी बिदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास बिहार, 2. रोहित पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, 3. बंसी पासवान पुत्र अरविन्द पासवान निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, 4. अभीष खरवार पुत्र स्व0 मगरू खरवान निवासी कुरान सरैया थाना सरैया जनपद भोजपुर बिहार, 5. आशीष खरवार पुत्र गौतम खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के करीब 1.5 लाख रूपये का आभूषण/बर्तन व चोरी में प्रयोग उपकरण (पेचकस, पिलास व कटर) बरामद किया गया । सम्बन्धित अभियुक्तों को थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना जिगना जनपद मिरजापुर ,निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम ।