
थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 12195/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
दिनांक 07.08.2026 को आवेदिका किरन सिंह पत्नी स्व0 संतोष कुमार सिंह निवासी बडगावां थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत सं0- 33107260161530 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदिका द्वारा बताया गया कि मेरा मोबाइल हैक करके बैंक खाते से ₹ 55591/- ट्रांसफर कर लिया गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदिका के खाते में धनराशि ₹ 12195/- को होल्ड कराते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते में वापस कराया गया । आवेदिका के खाते में पैसा वापस आने पर आवेदिका द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना चुनार साइबर सेल टीम का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया । *थाना चुनार साइबर सेल टीम* निरीक्षक विजय शंकर सिंह,प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार, मीरजापुर
आरक्षी अरमान अली,मुख्य आरक्षी विनय यादव, थाना चुनार, मीरजापुर ।