• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा स्नैचिंग की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना से सम्बन्धित एक अदद मोबाइल फोन बरामद

थाना चुनार पुलिस द्वारा स्नैचिंग की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना से सम्बन्धित एक अदद मोबाइल फोन बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः10.09.2026 को वादी विकास कुमार कश्यप पुत्र विजय कुमार कश्यप निवासी मुहल्ला गंगेश्वरनाथ थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि जमुई अन्डरपास से मुडकर सर्विस रोड से सुन्दरपुर की तरफ जाते समय मोबाइल पर कॉल आने पर वाहन रोककर मोटरसाइकिल पर बैठ कर ही बात कर रहा था तभी दो व्यक्ति सफेद स्कूटी सवार आये और झपट्टा मारकर मेरा मोबाइल लेकर भाग गये । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-383/2026 धारा 134 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं स्नैचिंग की घटना से सम्बन्धित माल की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया । दिनांकः13.09.2026 को उपनिरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर जरगो पुराने पुल के पास के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1.विनय कुमार पुत्र दशरथ व 2.सुमित कुमार पुत्र रामराज निवासीगण बाकियाबाद थाना चुनार मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-383/2026 धारा 304(2),317(2) बीएनएस में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .