
थाना को0शहर पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न 02 स्थानों पर अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 493 किग्रा बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार-दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 24.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत सिविल लाइन स्थित आटा चक्की की दुकान में दबिश देकर एक अभियुक्त शुभम गुप्ता पुत्र कमलाशंकर गुप्ता निवासी सिविल लाइन थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 231 किलोग्राम (बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट आदि) बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0स0- 165/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । इसी क्रम में दिनांकः 24.10.2026 को उपनिरीक्षक जय दीप सिंह चौकी प्रभारी कचहरी मय पुलिस टीम द्वारा थाना को0शहर क्षेत्रान्तर्गत रमईपट्टी से अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 262 किलोग्राम (बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट आदि) बरामद करते हुए एक अभियुक्त राजू अली पुत्र असगर अली निवासी देहात कोतवाली तिराहा रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-166/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।