
थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी 05 अदद बकरा/बकरी व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.10.2026 को वादी मुसे यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी गोपालपुर सिरसी गहरवार थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की 15 बकरी चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-483/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । इसी क्रम में दिनांकः 20.09.2026 को वादी संजय पाल पुत्र बलीराम पाल निवासी बरकछा खुर्द थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की बकरी चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-459/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 11.10.2026 को उप निरीक्षक उमाशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्त 1. आनन्द यादव उर्फ विकास यादव पुत्र दिलीप यादव निवासी बिहारी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 2. अजय यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी बिहारी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 3. विनोद सोनकर पुत्र दशरथ सोनकर निवासी पिपराडाड जमुनहीया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 अदद बकार व 04 अदद बकरी, जमातलाशी 1500 रूपये व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद बरामद किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।