• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना : करमा *जनपद : सोनभद्र *दिनांक : 03.09.2026 थाना करमा पुलिस एवं एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता-

थाना : करमा *जनपद : सोनभद्र *दिनांक : 03.09.2026 थाना करमा पुलिस एवं एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*375 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 पल्सर मोटरसाइकिल बरामद-*
*बरामद अवैध हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ₹80 लाख-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राजेश राय* के कुशल निर्देशन में *थाना करमा पुलिस एवं एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम* को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*प्रकरणः-* दिनांक *02.09.2026* को मुखबिर खास की सूचना पर थाना करमा पुलिस एवं एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा *सेमरी रोड तिराहा* के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शाहगंज की ओर से करमा रोड की तरफ से एक पल्सर मोटरसाइकिल संख्या *UP64BF0329* पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर सेमरी गांव की तरफ भागने का प्रयास किया गया। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे, जिनमें से पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को घेर कर मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *375 ग्राम अवैध हेरोइन* बरामद हुई। बरामद हेरोइन को मौके पर सरकारी इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर पन्नी सहित कुल वजन *375 ग्राम* पाया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर *मु0अ0सं0-172/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त मा0 न्यायालय भेजा गया।

*पूछताछ का विवरण*
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम *हिमान्शू गौतम* बताया तथा स्वीकार किया कि उसके कब्जे में अवैध हेरोइन थी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसके साथ उसका साथी मोटरसाइकिल पर मौजूद था, जो पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
*1. नाम :* हिमान्शू गौतम
*पिता का नाम :* रामफल गौतम
*उम्र :* करीब 22 वर्ष
*निवासी :* इमलियापुर फुलवारी, पो0 मोकरसिम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र

*बरामदगी का विवरण-*
1. *375 ग्राम अवैध हेरोइन*
2. *01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP64BF0329*
(बरामद अवैध हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ₹80 लाख)

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मनोज सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 चन्द्रभान, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 कुलदीप शर्मा, एएनटीएफ यूनिट वाराणसी।
4. उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, एएनटीएफ वाराणसी।
5. हे0का0 सचिन कुशवाहा, एएनटीएफ वाराणसी।
6. का0 आशुतोष त्रिपाठी, एएनटीएफ वाराणसी।
7. का0 शुभम कुमार गुप्ता, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
8. का0 अभिषेक पाण्डेय, एएनटीएफ वाराणसी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .