
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की आभूषण सहित अन्य सामान बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः09.09.2026 को वादी सुशील कुमार वर्मा पुत्र स्व0 रामनाथ मौर्या निवासी ग्राम गरीडी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा शंका के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के सपरिवार पैतृक आवास वाराणसी चले जाने पर गरौड़ी मकान से जेवरात व नगदी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-205/2026 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त घटना में त्वरित कार्यवाही कर भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को संकलित करते हुए दिनांकः11.09.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर इब्राहिमपुर स्थित मां वैष्णो आईटीआई स्कूल के पास से 02 अभियुक्तों 1.अभिषेक सिह पुत्र श्याम चन्द सिह निवासी गरौडी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 2.श्याम नरायन उर्फ बन्टी पुत्र स्व0जोखू पटेल निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अदद मंगल सूत्र(पीली धातु), 03 अदद अंगूठी(पीली धातु), 01 जोडी झाली(पीली धातु), 06 जोडी पायल(सफेद धातु), 13 अदद बिछिया(सफेद धातु), 02 अदद रिंग नग जड़ा हुआ, 02 अदद विस्किट, 02 अदद सिक्का(सफेद धातु), 01 अदद एडाप्टर व मोवाईल एप्पल कम्पनी, ₹ 900 नगद, ब्लूटूथ स्पीकर बोट कम्पनी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए पूछताछ में बताया गया कि वे दोनों ने मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था । जिससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिए थे तथा आभूषण को बेचने हेतु वाराणसी जा रहें थे कि पकड़े गये थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा भेजा गया ।