• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद की बैठक संपन्न


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

02 नवम्बर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मीरजापुर द्वारा कार्यशाला में धान क्रय नीति के प्रस्तरों के अनुसार धान खरीद पर चर्चा की गयी। जिसमें सभी संस्था प्रभारी/केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुये खरीद कार्य दिनांक 28 फरवरी, 2027 तक किये जाने के निर्देश दिये गये। केन्द्र प्रभारियों को एनॉमली के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल के साफ्टवेयर पर प्राविधान दिया गया है। धान क्रय केन्द्रों पर धान क्रय से सम्बन्धित एनॉमली डिडेक्ट होते ही उस क्रय केन्द्र की एनॉमली सम्बन्धित क्रय एजेन्सी के सम्भाग स्तरीय अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध डैशबोर्ड पर दिखाई देगी, जिसकी जांच सम्भागीय स्तर के अधिकारी द्वारा स्वयं की जायेगी। और 24 घण्टे के अन्दर कार्यवाही करनी आवश्यक होगी। जांच पूर्ण होने पर उस अधिकारी द्वारा केन्द्र के संचालन सम्बन्धी निर्णय लिया जायेगा। यदि केन्द्र की गम्भीर शिकायत पायी जाती है तो जिलाधिकारी/सम्भागीय खाद्य नियंत्रक/क्रय एजेन्सी के मण्डलीय अधिकारी उक्त क्रय केन्द्र के खरीद का कार्य बन्द करके नया क्रय केन्द्र संचालित करायेंगे। इस हेतु एन०आई०सी० द्वारा पोर्टल पर व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त केन्द्र प्रभारी यह भी ध्यान रखे कि खरीदे गये धान को केन्द्र प्रभारियों द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा जायेगा। इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि धान खुले में न हो एवं उसे स्थान पर रखे जाये ताकि वर्षा होने से धान को क्षति न पहुंचे।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यशाला में समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि धान खरीद में किसी भी प्रकार विचलन नहीं होना चाहिए। खरीद कार्य टोकन रजिस्टर के अनुसार केन्द्र पर उपस्थित होने वाले कृषकों द्वारा ही किया जायेगा न कि बिचौलियों/व्यापारियों द्वारा एवं केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसी भी दशा में 10 कि०मी० की दूरी से अधिक का धान क्रय नहीं किया जायेगा अपरिहार्य कारणों से जैसे कि उक्त गांवों से 10 कि०मी० के अन्दर में कोई क्रय केन्द्र नहीं है तो 15 कि०मी० तक दूरी के कृषकों का धान तौल कराया जा सकेगा और इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि अन्य जनपद की खरीद जनपद मीरजापुर में नहीं होगी चाहे वो जनपद सटा क्यों न हो अगर उक्त कार्य में कोई भी विचलन पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि केन्द्रों पर टोकन व्यवस्था के अनुसार ही धान खरीद किया जायेगा तौल केन्द्र पर ही होगी। केन्द्र प्रभारी द्वारा इस बात का अवश्य ध्यान रखा जाये कि जानबूझकर केन्द्र पर धीमी गति से खरीद कार्य न किया जाये और किसी भी कृषक को तौल हेतु न तो परेशान किया जाये और न ही दौड़ाया जाये।

बोरों की उपलब्धता के बारे जिलाधिकारी को बोरे के उपलब्धता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि जनपद में कुल 2510 नया जूट गाँठ बोरा

उपलब्ध है, जिसमें सी०एम०आर० का प्रेषण किया जाना है एवं खरीद हेतु संस्थाओं द्वारा सम्बन्धित मिल्स से उपयोगी बोरा प्राप्त कर खरीद कार्य किया जाता है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि आप यह सुनिश्चित कर ले कि आपके समस्त केन्द्रों खरीद हेतु पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हो बोरों की कमी के कारण खरीद कार्य बाधित न हो।

बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय, समस्त जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ०, पी०सी०यू० एवं यू०पी०एस०एस०, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, मीरजापुर एवं समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी शामिल हुये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .