• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिगना। बहुती मय चकचौरा गांव में श्रीनिवासधाम स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास बना सामुदायिक शौचालय लंबे

जिगना। बहुती मय चकचौरा गांव में श्रीनिवासधाम स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास बना सामुदायिक शौचालय लंबे


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

समय से बंद पड़ा है। शौचालय में ताला लगे होने के कारण खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से समस्या और गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय की चाबी महिला केयरटेकर ने मंदिर के पुजारी को सौंप रखी है। पुजारी के अनुसार, केयरटेकर सप्ताह में केवल एक दिन ही शौचालय की ओर आती हैं। वहीं शौचालय के अंदर गंदगी का आलम यह है कि दुर्गंध के कारण कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए महिला केयरटेकर तैनात हैं। उन्हें प्रतिमाह छह हजार रुपये मानदेय तथा तीन हजार रुपये सफाई एवं रखरखाव के लिए दिए जाते हैं। इसके बावजूद शौचालय में साबुन, तौलिया जैसी आवश्यक सुविधाएं भी नजर नहीं आ रही हैं।

मामले में ग्राम प्रशासक मनोज पाठक ने शौचालय में तालाबंदी किए जाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि केयरटेकर की जिम्मेदारी है कि निर्धारित समय पर सामुदायिक शौचालय खोला जाए और उसकी नियमित साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय को नियमित रूप से खुलवाने, साफ-सफाई कराने तथा नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .