
घोरावल ब्लॉक में एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 80 प्रतिशत वोटिंग
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के तहत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। इस दौरान मतदान केंद्र पर निर्धारित समय तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 208 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से शाम चार बजे तक 166 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। चुनाव के दौरान मतदाताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। घोरावल ब्लॉक में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया।