
गोल्हनपुर–सक्तेशगढ़ मुख्य मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव, आवागमन बाधित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। गोल्हनपुर से सक्तेशगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित रेलवे अंडरब्रिज में भारी जलभराव होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अंडरब्रिज में पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। राहगीरों को इस रास्ते से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, किसान और नौकरीपेशा लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। लेकिन रेलवे अंडरब्रिज में पानी जमा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है।सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है। जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि रेलवे अंडरब्रिज में जमा पानी की निकासी के लिए तत्काल उचित व्यवस्था की जाए, ताकि दर्जनों गांवों का आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सके।अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से कब राहत मिलती है।