
गैपुरा चौराहे पर 3-4 महीने से हाईमास्ट लाइट खराब, त्योहारों के बीच अंधेरे में डूबा चौराहा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
**धनतेरस और दीपावली को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द लाइट ठीक कराने की उठाई मांग
मीरजापुर। जनपद मीरजापुर के गैपुरा चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले 3 से 4 महीनों से खराब पड़ी हुई है। इसके चलते शाम होते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन दिनों त्योहारों का माहौल है। धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार सामने हैं, ऐसे में गैपुरा चौराहे पर अंधेरा रहने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। चौराहे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद महीनों से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से लाइट खराब होने के कारण रात में चौराहे पर अंधेरा छाया रहता है। त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना है, जिससे आवागमन में परेशानी हो सकती है।
क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि धनतेरस और दीपावली से पहले गैपुरा चौराहे की खराब हाईमास्ट लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि चौराहा रोशनी से जगमगा सके और लोगों को राहत मिल सके।