• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गैंगस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर मजीद उर्फ मण्डी गिरफ्तार, घोरावल पुलिस ने ओदार तिराहे से दबोचा

गैंगस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर मजीद उर्फ मण्डी गिरफ्तार, घोरावल पुलिस ने ओदार तिराहे से दबोचा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार शाम करीब चार बजे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने आरोपी को ओदार तिराहे के पास घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मजीद उर्फ मण्डी (55) पुत्र मुन्नू धुनिया, निवासी ग्राम बेलवनिया, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ घोरावल थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। वह काफी समय से पुलिस की तलाश में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मजीद के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .