• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेत की जुताई और धान की रोपाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विवाद बढ़ा

खेत की जुताई और धान की रोपाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विवाद बढ़ा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

दुद्धी/विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिव्ही गांव में खेत की जुताई और धान की रोपाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा करते हुए आमने-सामने हैं। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घिव्ही गांव निवासी हरिकेश्वर और बेचन पुत्रगण गोपी का कहना है कि गाटा संख्या 2740 की भूमि उनके नाम पर दर्ज है। उनके मुताबिक, गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे दोनों अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के सुरेश यादव, नरेश यादव, रमेश यादव पुत्र गणभूखन, अशोक यादव, नंदलाल पुत्र सुरेश यादव, ईश्वर यादव, विनोद यादव पुत्र नरेश यादव, भोला यादव तथा संतोष यादव पुत्र रमेश यादव कथित रूप से उसी खेत में धान की रोपाई करने लगे।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। हरिकेश्वर और बेचन का आरोप है कि भूमि उनके नाम दर्ज होने के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा जबरन खेत में धान की रोपाई की जा रही है।

मामले में दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए हरिकेश्वर और बेचन ने प्रशासन से भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराने की अपील की है, ताकि गांव में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

हालांकि, दूसरे पक्ष की ओर से इस मामले में अभी तक कोई पक्ष सामने नहीं आया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .