• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कछवां: थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी विपत बिन्द (40) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया।

कछवां: थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी विपत बिन्द (40) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

शनिवार की रात्रि करीब दस बजे कटका गांव निवासी विपत अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ शौच करने जा रहा था। वाराणसी से प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना के बाद से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

वहीं विपत को एक चौदह साल की पुत्री और एक छह वर्ष का पुत्र है। घर में विपत ही कमासुत था जोकि मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करता था।

 

घटना के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे तक जाम रहा।

 

मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच कर मोर्चा संभाला और करीब बारह बजे जाम समाप्त करवाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया।

 

 

वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार का हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

 

जहां ग्रामीणों का मांग रहा कि यह दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है, आएदिन घटनाएं होती रहती है। कुछ ग्रामीणों का घर राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के इस पार है तो उनका खेत राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क उसपार है। जिनका आवाजाही लगा रहता है। सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज की मांग किया है।

 

सीओ सदर जटाशंकर मिश्र, थानाध्यक्ष चील्ह भरत उपाध्याय, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात अमित मिश्रा, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह सेंगर, प्रभारी थानाध्यक्ष कछवां भारत सुमन समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

प्रयागराज वाया वाराणसी का एक लेन कांवड़िया तो एक लेन वाहनों के लिए होने की वजह से घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे दोनों तरफ करीब पांच-पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। वहीं आवागमन करने वाले वाहनों का पहिया एक ही जगह घंटों थम गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .