
ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना लालगंज पुलिस द्वारा 07 वर्षीय गुमशुदा बालक को 12 घण्टे के अन्दर सकुशल परिजनों से मिलाया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना-लालगंज,जनपद-मीरजापुर पुलिस द्वारा अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में गुमशुदा बच्चो के तलाश हेतु चलाये गये आपरेशन मुस्कान के तहत अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज के कुशल पर्वेक्षण में मुझ प्रभारी निरीक्षक लालगंज मय पुलिस के द्वारा थाना-स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-382/2026 धारा-137(2)बी0एन0एस0 से सम्बन्धित गुमशुदा बालक संतोष कुमार पुत्र ज्वाला बनवासी निवासी ग्राम-घुमचिया बहुती, थाना-लालगंज, जनपद-मिर्जापुर उम्र करीब 7 वर्ष की तलाश/बरामदगी के क्रम में गुमशुदा बालक को 12 घण्टे के अन्दर बरामद कर मुकदमा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए बालक को उसके परिजनो से मिलाया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विवेचक उ0नि0 श्री गुरुप्रसाद सिंह द्वारा विवेचना में अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा मीरजापुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशील कार्यशैली एवं मानवीय व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।
*अपील :- यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर अकेला दिखाई दे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को सूचना दें आपकी एक सूचना किसी परिवार की मुस्कान वापस ला सकती है ।*
*गुमशुदा बालक का नाम व पता-* संतोष कुमार पुत्र ज्वाला बनवासी निवासी ग्राम-घुमचिया बहुती, थाना-लालगंज, जनपद-मिर्जापुर उम्र करीब 7 वर्ष ।
*गुमशुदा की बरामद करने वाली टीम-* प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय थाना-लालगंज, मिर्जापुर मय पुलिस टीम