
आश्रम मोड़ के पास राखड़ लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुआ हादसा, सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बिगड़ा संतुलन
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास शनिवार सुबह राखड़ से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, हालांकि राहत की बात रही कि दोनों सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राखड़ से लदा ट्रक रायपुर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि आश्रम मोड़ से करीब 100 मीटर आगे जंगल के समीप चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया।
पहिया नीचे उतरते ही ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते भारी वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे साइड लगाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। ट्रक में सवार चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों किसी गंभीर चोट से बच गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, अन्यथा दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी।