• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आगामी त्योहारों को देखते हुए विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्र जी के नेतृत्व में आज फुट पेट्रोलिंग गश्त की गई।

आगामी त्योहारों को देखते हुए विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्र जी के नेतृत्व में आज फुट पेट्रोलिंग गश्त की गई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।*

मीरजापुर / विंध्याचल

विंध्याचल के प्रसिद्ध अटल चौक से लेकर अटल चौक के विभिन्न स्थानों, रेहड़ा पुल, आश्रम रोड व अन्य कई जगहों पर पुलिस टीम ने पैदल गश्त किया। इस दौरान आम लोगों, व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि दीपावली शांति, भाईचारे और खुशियों का पर्व है। इसे खराब करने वाले जुआरियों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौकी प्रभारी ने आम लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति, बलवा करने वाला या अराजक तत्व दिखाई दे तो तुरंत थाना विंध्याचल पुलिस को सूचित करें। आपकी एक सूचना बड़ी घटना को रोक सकती है। त्योहार मनाएं खुशी से, रहें सुरक्षित, रहें जागरूक।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .