
अघौली गांव में गले पर धारदार हथियार से घायल मिला युवक,
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हालत गंभीर
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती, घटना के कारणों की जांच जारी
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 24 वर्षीय युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। सड़क पर लहूलुहान हालत में युवक को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
घायल युवक की पहचान अघौली गांव निवासी रोहित (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल होने के कारणों की जांच जारी
युवक के गले पर धारदार हथियार से चोट लगने की घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे रोहित ने कथित तौर पर चाकू से अपने गले पर वार किया होगा। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।