• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के निपराज गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 29/30 अगस्त 2026 की रात की बताई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया।

इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आनंद शंकर उर्फ बादशाह, निवासी बहुआर, रॉबर्ट्सगंज; शशि तिवारी, निवासी करौली, रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 21 वर्ष; तथा सत्येंद्र उर्फ सतीश, निवासी निपराज, रॉबर्ट्सगंज, हाल पता करौली, रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों को 31 अगस्त 2026 को बहुआर गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना आगे भी जारी रखते हुए घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .