
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से युवक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथ की दरी में बुधवार को नहाते समय डूबने से वाराणसी के एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी शव लेकर वाराणसी चले गए। बुधवार को रात में परिजन शव लेकर चुनार थाना पहुंचे।वाराणसी के चमाव शिवपुर निवासी अशोक यादव (34) अपने साथियों के साथ सिद्धनाथ की दरी पर पिकनिक मनाने आया था। बारिश होने से इन दिनों दरी पर पानी का बहाव तेज हो गया है। शाम को दरी पर साथियों के साथ नहाते समय अशोक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गईउसके साथ आए युवक पुलिस को सूचना दिए बिना शव को लेकर उसके घर पहुंचे। देर शाम अशोक के परिजन उसका शव को लेकर चुनार थाने पहुंचे। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सिद्धनाथ की दरी में डूबने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा