• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
युवक के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला

युवक के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क गांव में रविवार की रात दबंगों ने धारदार हथियाऱ से वार एक युवक के प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीऱ रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।चुर्क गांव निवासी युवक (28) टेम्पो चलाता है। रविवार की रात चुर्क गांव से पहले पुलिया की ओर एक अन्य युवक के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद में किसी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट जख़्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।घटना की सूचना पाकर चुर्क चौकी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। युवक का उपचार चल रहा है। कैसे और किन परिस्थितियों में घटना हुई। इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .