
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, युवक झुलसा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढेढी गांव में बुधवार की सुबह चार बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे सामान जल गया। वहीं आग से संदीप कुमार (21) भी झुलस गया। उसे सीएचसी घोरावल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।ढेढी गांव निवासी सियाराम के मकान में आग लगने के बाद उनका पुत्र संदीप कुमार चारों तरफ से आग से घिर गया। किसी तरह लोगों की मदद से उसको बाहर निकाला गया, तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग लगने के कारण कमरे में रखा हुआ पलंग, अलमारी, शृंगारदान, टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े एवं गहने जल चुके थे। ग्रामीणों की मदद से संदीप को घोरावल सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बर्न यूनिट जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।