• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विराट कुस्ती दंगल प्रतियोगिता मे पहलवानो ने दिखाया दम

विराट कुस्ती दंगल प्रतियोगिता मे पहलवानो ने दिखाया दम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

केकराही।

 

करमा थानांतर्गत केकराही बाजार के समीप शीतला मंदिर के पास कई वर्षो से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए केकराही ग्राम पंचायत के प्रधान रामचंद्र प्रजापति के नेतृत्व मे तीज पर्व पर विराट कुस्ती दंगल का आयोजन किया गया।जिसमे जनपद सोनभद्र के अलावा गैर जनपद वाराणसी,मिर्जापुर,चंदौली,गाजीपुर के नामी गिरामी पहलवानो ने अपनी कुस्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।ग्राम प्रधान राम चंद्र प्रजापति ने बताया कि कुस्ती एक हजार से प्रारम्भ होकर 25 हजार तक पुरस्कार की संपन्न हुई।इस मौके पर सहकारी समिति के डायरेक्टर बलदेव सिंह,पूर्व प्रधान राजू केशरी,भाजपा मंडल महामंत्री सुधीर सिंह,राकेश सिंह,उमाकांत मिश्र,सी बी सिंह,जय प्रकाश वर्मा,ओम प्रकाश केशरी,श्याम लाल आदि उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर करमा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मय फोर्स उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .