• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश, भाई का आरोप- जुए में हारे गहनों को मांगने पर कर दी हत्या

महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश, भाई का आरोप- जुए में हारे गहनों को मांगने पर कर दी हत्या


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

जमालपुर। थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार देर शाम रोशनी पटेल (28) कमरे में सीलिंग फैन में फंदे से लटकी लाश मिली। शव बेड पर था। बेड पर एक कुर्सी भी थी। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने पति गोविंद पटेल पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से पति फरार है। महिला के भाई प्रभात का आरोप है कि जीजा जुए में बहन के दो लाख के गहने हार गया। गहनों को वापस मांगने पर जीजा ने बहन रोशनी की हत्या कर दी।बिहार के कैमूर के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदुरना निवासी राधेश्याम की पुत्री रोशनी पटेल (28) की शादी 2019 में जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी गोविंद पटेल से हुई थी। दंपती का एक पुत्र अखंड और एक पुत्री अद्विका है। रोशनी के भाई प्रभात ने बताया कि शादी के बाद गोविंद कोई काम न कर जुआ खेलते थे। जुए में बहन को दिया दो लाख का गहना हार गए थे। बहन गहनों की मांग करती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। डोहरी गांव में ही दूसरी बहन ज्योति पटेल की भी शादी है। उसने शुक्रवार की शाम को बताया कि बहन की मौत हो गई है। मौत के बाद बहन का पति गायब है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो रोशनी का शव बेड पर था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .