
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय
मो. 8382048247
मीरजापुर। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटकी मीरजापुर मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है।
परिजनों का आरोप है कि महिला को जहर देकर मार दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।