
उल्टी-दस्त से महिला की मौत, तीन भर्ती
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सलखन। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलखन देवरिया टोला में दो परिवारों के चार सदस्य उल्टी-दस्त से बीमार हो गए है। शुक्रवार की रात एक महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सलखन के देवरिया टोला निवासी काशी कोल के शौचालय की टंकी खुली है। इससे गंदगी और दुर्गंध के कारण मोहल्ले के लोग परेशान है। कुछ दिनों से अमरेश की पत्नी मनीषा (30) बीमार थी। शुक्रवार की रात उल्टी-दस्त होने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दियावहीं, काशी कोल (50) और उनकी पत्नी समेत परिवार के तीन सदस्य उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों की जांच कर को दवाएं देने के साथ बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डाॅ. पंकज राय ने बताया कि मनीषा की मौत बीमारी की वजह से हुई है। काशी और उनके परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। डॉक्टरोंं की टीम को गांव में भेजकर लोगों की जांच कराई गई है