• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगे तार में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत

खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगे तार में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चुनार। बड़ागांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में काम करने जा रही राजकुमारी (40) जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में करंट की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौत हो गईमामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सुभाष पटेल को दुर्गाजी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बडागांव निवासी राजकुमारी बुधवार की दोपहर बाद घर के बगल में स्थित अपने खेत में काम करने जा रही थी।

 

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सुभाष पटेल को दुर्गाजी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बडागांव निवासी राजकुमारी बुधवार की दोपहर बाद घर के बगल में स्थित अपने खेत में काम करने जा रही थी।

 

 

गांव के सुभाष पटेल अपने खेत के चारों तरफ जानवरों को आने से रोकने के लिए तार लगाया था। इसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में आने से राजकुमारी की मौत हो गई। आस-पास के खेत में काम करने रहे लोगों ने परिवार के लोगों को सूचित किया।

परिजनों ने राजकुमारी को करंट से अलग किया। तब तक मौत हो गई थी। पति हरिश्चंद्र पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .