
पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पति को पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।तत्पश्चात पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी चालीस वर्षीय युवक काफी समय से दूसरे गाँव की एक महिला के साथ प्रेम संबंध में था।शुक्रवार की रात्रि में वह अपनी पत्नी से झगड़ा करके पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था और उसने अपनी बहन के घर जाने की बात कही थी।कुछ घंटों बाद जब पत्नी ने बहन के घर फ़ोन कर पति के बारे में पूछा तो पता चला कि वह वहाँ नहीं पहुँचा है।इससे पत्नी को पति पर शक होने लगा।पत्नी ने अपने बेटे के साथ शुक्रवार की रात्रि में ही पति की प्रेमिका के घर जा पहुंची,जहां उसने अपने पति को प्रेमिका के घर में सोते हुए आपत्तिजनक स्थिति में पाया।पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखते ही पत्नी ने पति पर आग बबूला हो गई और मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी।इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।इसके बाद पत्नी ने पीआरबी पुलिस पर फोन करके पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नेआरोपी पति को हिरासत में लेकर राजगढ़ थाने ले आई।इस बीच पति-पत्नी के बीच हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पत्नी के द्वारा पति के विरुद्ध दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।