• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शराब पीने पर पिता ने डांटा तो युवक ने फंदे से लटककर दी जान

शराब पीने पर पिता ने डांटा तो युवक ने फंदे से लटककर दी जान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर शाहगंज बाजार निवासी अंकित सिंह पटेल (25) ने रविवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

 

शाहगंज कस्बा निवासी राममूरत पटेल का बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं। अंकित भी दुकान पर बैठता था। राममूरत पटेल ने बताया कि रविवार को वह नवरात्र पूजा के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा लेने चुनार गए थे। रात करीब आठ बजे लौटे थे। करीब एक घंटे बाद बाजार से सामान लेकर अंकित घर आया तो नशे में था। रोज-रोज शराब पीने को लेकर उसे जमकर फटकार लगाई। अंकित की पत्नी अपने बच्चे को लेकर कमरे के बाहर ही थी। कमरा खाली पाकर अंकित ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद साड़ी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। अंकित की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़वाकर शव को फंदे से उतरवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .