
तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा जलस्तर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घटने से तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है।पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के बेदौलीकलां में नाव के सहारे छटहां, माधोपुर के ग्रामीण कछवां या वाराणसी की तरफ आवागमन कर रहे हैं।
24 घंटे में रविवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 75.49 मीटर पर पहुंच गया है। तटवर्ती क्षेत्रों में अब जगह-जगह लगे पानी व रास्तों पर फैले कीचड़ से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हैं। चेतगंज, गंगा के तटवर्ती गांवों में हरसिंहपुर और मल्लेपुर में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरसिंहपुर से गंगा घाट तक जाने वाला मार्ग कीचड़ से सना है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी से माजरा जाने में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही रही है। जिगना, अकोढ़ी बबुरा मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे अब भी पानी भरा है।