
जरेनुआ माइनर के टेल तक नहीं पहुंच रहा है पानी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
धंधरौल बांध से निकली मुख्य नहर घाघर से जरेनुआ माइनर के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लगभग एक हजार बीघा खेत की सिंचाई बाधित हो रही है। लगातार इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश हैमुख्य नहर घाघर से निकली जरेनुआ माइनर की लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। इससे एक हजार बीघा खेतों की सिंचाई होती है। टेल के किसानों की माने तो नहर के हेड के पास ही एक पानी निकालने के लिए एक सायफन की आवश्यकता है। इसको लगाने के लिए पिछले एक वर्ष से ही पाइप रखा गया है लेकिन लगवाया नहीं गया है। इसके कारण माइनर में पानी आते ही इधर-उधर बहने लगता है। इससे एक तरफ जहां आस-पास के खेत जलमग्न हो जाते हैं वहीं टेल के किसान पानी की बाट जोहते रहते हैं। क्षेत्र के हरिशंकर सिंह पटेल, कृपा शंकर सिंह पटेल, राजबली सिंह, रामजी सिंह आदि किसानों ने बताया कि कई बार विभाग अधिकारियों से हेड पर साइफन लगवाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साइफन नहीं लगाया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।