
केकराही गांव के पास नीम के पेंड से निकल रहा पानी लोग चमत्कार को नमस्कार कर सुरु कर दिए पूजा पाठ,ग्रामीणों की मदद से मंदिर का कराये जाने लगा निर्माण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
कर्मा थानांतर्गत केकराही मुडीला डीह गांव मे विगत तीन दिनों से एक नीम के पेड़ से लगातार पानी का रिसाव होना चर्चा का विषय बना हुआ है।बताते चले कि केकराही बाजार के समीप घाघर मुख्य नहर के पास केकराही/बकाही गांव मे एक खेत मे नीम के पेंड से 72 घंटे से लगातार पानी निकल रहा है, जो लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।धार्मिक परम्परा से जुड़े कुछ ग्रामीण इसे देवी देवता का चमत्कार मानते हुए पूजा पाठ सुरु कर दिए है,तो वही कुछ लोग इस तरह पेंड से निकल रहे पानी की खोज मे जुटे हुए है।जैसे जैसे खबर अन्य गाँवो मे पहुंच रही है लोगो की भीड़ धार्मिक आस्था व विश्वास से पूजा अर्चना सुरु कर दी है।केकराही के ग्राम प्रधान रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि क्षेत्रीय महिलाये चमत्कार मानकर विधिवत पूजा अर्चना कर रही है।उन्होंने बताया कि मैने 40 वर्षो से ऐसा वाक्या कभी नही देखा था।ग्रामीणों आपस मे चंदा इकट्ठा कर नीम के पेंड को चमत्कारी मानकर मंदिर निर्माण कार्य सुरु कर दिए है।प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या मे लोग पूजा अर्चना करने पहुंच रहे है।