• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामदथाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.09.2025 को वादी बाबू सोनकर पुत्र पण्डा सोनकर निवासी रोडबेज कालोनी आवास विकास कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा वादी की मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-281/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गईसोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 16.09.2025 को उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल शर्मा निवासी लक्ष्मण प्रसाद की गली वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी मोटर साइकिल पैशनप्रो बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार—
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.07.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ वर्ष 2023 में सामुहिक दुष्कर्म करने व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-262/2025 धारा 452,376डी,342,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 16.09.2025 को उप निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त लालमोहन पुत्र लोलरख निवासी ग्राम सिन्धुरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तारी कर कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तारसोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 16.09.2025 को थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी ज्ञानधर द्विवेदी निवासी बैक कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 18 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-02
थाना पड़री-02
थाना चिल्ह-03
थाना कछवां-02
थाना चुनार-03
थाना अहरौरा-06


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .