
छह महीने में पूरा होगा विंध्याचल स्टेशन का काम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल । भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने रविवार को मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात विंध्याचल रेलवे स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया में हो रहे निर्माण कार्य को भी देखा।पत्रकारों से बातचीत में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि यहां लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य आगामी पांच से छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिन ट्रेनों का ठहराव नहीं है उसे अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।मां का आशीर्वाद लेने आया हूं। हमारी रेल अच्छी चले सुरक्षित चले यही मां विंध्यवासिनी से कामना किया है।
चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने विंध्याचल रेलवे स्टेशन को देखा है वे यहां हमेशा आते रहे। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में महाप्रबंधक भी रह चुके चेयरमैन ने कहा कि विंध्याचल में रेलवे स्टेशन का निर्माण जिस तरीके के प्लानिंग के साथ की गई थी।
अब वह उसी तरीके से उभर कर सामने आ रहा है। बहुत ही अच्छा कार्य हो रहा है। कुछ कार्य बाकी रह गए हैं उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए लगातार देश के सभी स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। ताकि असुविधा न हो।
इस दौरान जोनल रेलवे सलाहकार सदस्य राजन पाठक, स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी सहित रेलवे के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।