• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
फर्जी तरीके से फाॅर्म जमा करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

फर्जी तरीके से फाॅर्म जमा करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

एसआईआर प्रक्रिया में फर्जी तरीके से फाॅर्म 7 भर कर 85 लोगों का नाम काटने की साजिश का आरोप लगाते हुए लासा और अदारी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को जैसे ही लासा अदारी गांव के ग्रामीणों को पता चला किसी ने उनके नाम से फाॅर्म-7 भर कर बीएलओ से रिसीव ले लिया है।वह नाराज हो गए और लासा गांव में गोदाम के पास इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया की बीएलओ की लापरवाही के वजह से उनके नाम फार्म 7 भर कर काटने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है एक वर्ग विशेष के लोगों का नाम काटने की साजिश की जा रही है ।अदारी गाँव के फिरोज अहमद के नेतृत्व में विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा की बीएलओ के पास कोई व्यक्ति आया और गाँव के 85 लोगों का फार्म 7 भर रिसीविंग लेकर चला गया।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से न काटे जाए। इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .