• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झड़प, चार गिरफ्तार

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झड़प, चार गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झड़प, चार गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना लालगंज क्षेत्र के चौकी लहंगपुर अंतर्गत तेंदुआ खुर्द गांव में शनिवार की सुबह वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। घटना प्रातः करीब 05 बजे की बताई जा रही है, जब वन विभाग के कुछ कर्मचारी वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामवासियों एवं महिलाओं के साथ वन विभाग कर्मियों की कहासुनी हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों की तहरीर पर थाना लालगंज में सुसंगत धाराओं में जीरा भारती समेत सात नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अजय पुत्र राजकुमार, सिंटू कोल पुत्र मुकेश कोल निवासी तेंदुआ खुर्द थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, सुधाकर यादव पुत्र पंचम यादव निवासी मुजरा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर तथा जीरा भारती पत्नी लक्षनधारी निवासिनी रिक्शा खुर्द थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के संबंध में पूर्व में न तो थाना स्थानीय को और न ही राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को कोई सूचना दी गई थी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .